Connect with us

गाजीपुर

रामपुर मांझा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0स0 026/2026 में दर्ज धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस तथा 7 CLA एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 05.03.2026 को उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना रामपुर मांझा पर पंजीकृत उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त मुख्तार मुहम्मद पुत्र ढोड़ा को ग्राम तरांव से गिरफ्तार किया गया।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुख्तार मुहम्मद पुत्र ढोड़ा, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य मय हमराह, थाना रामपुर मांझा, गाजीपुर की पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page