Connect with us

गाजीपुर

आदर्श साधु पुरक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजनाथ यादव का हृदय गति रुकने से निधन

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। शिक्षा क्षेत्र सादात अंतर्गत आदर्श साधु पुरक विद्यालय बरहां हुरमुजपुर के प्रधानाध्यापक राजनाथ यादव का 2 मार्च को दोपहर में हृदयगति रुकने से दुःखद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार 1 मार्च की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम ने प्रारंभिक जांच में हृदयाघात की पुष्टि करते हुए उपचार शुरू किया। कुछ समय के लिए उनकी स्थिति में सुधार भी हुआ, किंतु देर रात अचानक तबीयत पुनः गंभीर हो गई और 2 मार्च की दोपहर हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया।

स्वर्गीय राजनाथ यादव शिक्षा क्षेत्र में एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं सरल स्वभाव के प्रधानाध्यापक के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय शिक्षकों में गहरा शोक व्याप्त है।

वे अपने पीछे पत्नी प्रतिभा देवी एवं तीन पुत्र विवेक यादव (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय यादव बस्ती, सादात), विनीत यादव एवं विशेष यादव—को छोड़ गए हैं। उनके दोनों छोटे पुत्र प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page