Connect with us

गाजीपुर

डिवाइन ग्लोबल स्कूल हरपुर में धूमधाम से मना होली का पर्व

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने पूरे हर्षोल्लास और भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, रंग और अपनत्व का एक बेहद सुंदर एवं प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला।

होली के इस विशेष अवसर पर स्कूली बच्चों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया। विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए शानदार झूला, टॉय ट्रेन और बड़े गुब्बारों वाले आकर्षक झूले लगाए गए थे, जिसका सभी छात्रों ने चहकते हुए भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. रामउग्रह सिंह और अश्वनी कुमार सिंह की ओर से बच्चों के लिए विशेष खान-पान की भी व्यवस्था की गई थी।

छात्रों की सेहत और स्वाद का ध्यान रखते हुए उन्हें चाट, फुल्की, बर्गर और चाउमीन जैसे लजीज व्यंजन परोसे गए, जिसकी बच्चों ने खूब सराहना की। छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के स्टाफ ने भी इस पर्व को पूरी उमंग के साथ मनाया। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य प्रियंका सरस्वती और एकेडमिक हेड रितु यादव की उपस्थिति में सभी अध्यापकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस दौरान सभी को मिठाइयां वितरित की गईं और मिल-जुलकर समाज में प्रेम, सौहार्द व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का सार्थक संदेश दिया गया।समारोह का एक बेहद खास और मार्मिक पल वह रहा, जब विद्यालय के प्रबंधक ने स्कूल के सभी ड्राइवर बंधुओं को उनके समर्पण और निरंतर सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उनके मेहनत और योगदान की सराहना करते हुए प्रबंधक ने सभी चालकों को उपहार स्वरूप नए कपड़े वितरित किए और उनके सुख, समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page