गाजीपुर
होली को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, अश्लील गीतों पर रहेगा प्रतिबंध
सादात (गाजीपुर) जयदेश। जनपद के थाना सादात में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार होली त्योहार संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में थाने में थाना क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों को ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत सादात के लोगों के साथ बैठक की गई।
इसमें थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि डीजे पर कोई अश्लील गाना नहीं बजना चाहिए। शांतिपूर्वक होली को संपन्न करना आपकी भी जिम्मेदारी बनती है। हम आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर हैं। लोगों से यह भी जाना कि होलिका दहन स्थल से कहीं कोई दिक्कत हो तो बताएं। इसके साथ ही आप लोग शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाएं, कहीं पर मारपीट, झगड़ा, बवाल न करें, क्योंकि होली का त्योहार साल भर में एक बार आता है। लोगों ने अपनी-अपनी बातों को रखा। सभी लोगों की सभी पक्षों की बातों को थाना अध्यक्ष ने ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र राम मिश्रा, हेड मोहररीर मुकेश कुमार सिंह, सतीश पांडे ग्राम प्रधान बुढनपुर, धर्मेंद्र यादव ग्राम प्रधान सरैया, डीजे संचालक रोशन डीजे शिशुआपार, आलोक डीजे कुडवा, मोनू डीजे सादात, राजू मद्धेशिया सभासद नगर पंचायत सादात, शशिकांत भारती नगर पंचायत सादात सभासद, पवन कुमार राय विधान सभा अध्यक्ष सवर्ण समाज जखनिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
