Connect with us

गाजीपुर

केडी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया द्वितीय वार्षिकोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

खानपुर (गाजीपुर) जयदेश। केडी पब्लिक स्कूल, खानपुर परिसर में द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर प्रेम नारायण सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम देवी एवं प्रबंधक इंजीनियर अनिल कुमार यादव ने शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को तनाव से मुक्त वातावरण देना अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों और शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें शांत मन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत भविष्य निर्माण नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। बच्चों की रुचियों का सम्मान करते हुए उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ना चाहिए। आज के बच्चों में अपार प्रतिभा है, आवश्यकता है उसे सही दिशा देने की।

Advertisement

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जनसंख्या नियंत्रण तथा नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आधारित मनमोहक नृत्य-नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरिनाथ यादव, राजेश कुमार, सुरेंद्र प्रताप, अनिल कनौजिया और कन्हैया सिंह सहित विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page