Connect with us

गाजीपुर

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, जमानिया में एसडीएम–सीओ ने पुलिस बल संग किया पैदल गश्त

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। होली के पावन पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को जमानिया कस्बा नगर क्षेत्र में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर होली को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने की कोशिश पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जमानिया कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने पैदल भ्रमण कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया और त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण मुस्तैदी का संदेश दिया। प्रशासन की इस पहल से नगरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि होली का पर्व हर्षोल्लास और शांति के साथ संपन्न हो सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page