Connect with us

सियासत

चन्द्रशेखर आज़ाद का सरकार को खुला अल्टीमेटम – “सुधर जाओ नहीं तो अहम और वहम निकाल देंगे”

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर /लखनऊ। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद ने सर्वे के नाम पर मुसलमानों के कथित उत्पीड़न को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सर्वे के बहाने एक खास समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के मूल्यों के खिलाफ है।

सांसद चन्द्रशेखर ने साफ शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया, तो जनता सड़कों पर उतरकर उनके “अहम और वहम” दोनों निकाल देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वे के नाम पर डर का माहौल बनाया जा रहा है और मुसलमानों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। चन्द्रशेखर ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी अन्याय, उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

Advertisement

सांसद ने सरकार से मांग की कि सर्वे के नाम पर हो रही कार्रवाई को तत्काल रोका जाए और सभी समुदायों के साथ समान व न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आज़ाद समाज पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page