Connect with us

गोरखपुर

परीक्षा तनाव मुक्त कार्यशाला का सफल आयोजन, छात्रों में जागृत किया गया आत्मविश्वास

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील तिराहे पर स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए परीक्षा तनाव मुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का भय दूर करना, सकारात्मक सोच विकसित करना और बेहतर प्रदर्शन के लिए मानसिक रूप से तैयार होना रहा।

प्राप्त विवरण के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन यही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान, समझ और व्यक्तित्व का विकास करना है। छात्रों को बिना किसी दबाव के अपनी तैयारी पर भरोसा रखना चाहिए।

कार्यशाला काउंसलर अंकिता बक्सर ने छात्रों को बताया कि परीक्षा के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखना सबसे आवश्यक है। अतीत या भविष्य की चिंता करने के बजाय वर्तमान समय में की जा रही तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। काउंसलर ने पढ़ाई के सही तरीकों, बैठने की मुद्रा, योग, ध्यान और समय प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। मोबाइल फोन को पढ़ाई में बाधक बताते हुए इससे दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। साथ ही विषयों को रटने के बजाय उनके मूल सिद्धांतों को समझने पर जोर दिया गया।

छात्रों ने परीक्षा तनाव और असफलता के डर से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका समाधान सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से किया गया। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि लगातार कई घंटों तक पढ़ने के बजाय 50 मिनट अध्ययन के बाद 10 मिनट का विश्राम अधिक प्रभावी होता है। पर्याप्त नींद, कम से कम 7–8 घंटे का विश्राम और संतुलित, पौष्टिक आहार को परीक्षा की तैयारी का अहम हिस्सा बताया गया।

अभिभावकों से अपील किया गया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उनके प्रयासों को समझें और प्रोत्साहित करें। विशेष रूप से पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में भय स्वाभाविक है, जिसे सही मार्गदर्शन से दूर किया जा सकता है।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एकता वर्मा , रेवरन  डी के ,समन्वयक मनीष यादव, सह-समन्वयक अनूप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page