Connect with us

गोरखपुर

पत्रकार पर जानलेवा हमला, प्रधान प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधान प्रतिनिधि के रसूख पर उठे सवाल, ब्लॉक पर दबदबे का दावा

गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम सभा रन्दौली उर्फ मठिया में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि का क्षेत्र में आतंक लगातार बना हुआ है और वह अपनी आर्थिक ताकत के बल पर लोगों को धमकाते हुए मनमानी करता रहता है। वह खुले तौर पर यह कहता है कि अधिकारी भी उसके प्रभाव में हैं और पूरा ब्लॉक उसी के नियंत्रण में है।

बताया गया कि पिछले छह माह से कुछ लोग पंचायत भवन में रह रहे थे। जब पत्रकार देवेंद्र त्रिपाठी ने उनसे वहां रहने के संबंध में जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि वे प्रधान के निर्देश पर वहां रह रहे हैं और इसके बदले उन्हें किराया भी दिया जाता है। इस जानकारी के बाद पत्रकार ने प्रधान प्रतिनिधि से बातचीत करने का प्रयास किया। इस पर प्रधान ने उन्हें अपने घर बुलाया।

आरोप है कि जब पत्रकार प्रधान के घर पहुंचे, तो वहां उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि ने गुस्से में आकर पत्रकार के मुंह पर घूंसा मार दिया। इस घटना से आहत पत्रकार ने थाना सहजनवा पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह के खिलाफ पूर्व में भी सहजनवा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज रह चुका है और वह जेल भी जा चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page