गोरखपुर
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बैठक हुई संपन्न
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील परिसर में शनिवार को उप जिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बैठक का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम दस फरवरी एवं मॉप-अप राउंड 13 फरवरी और एमआर अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।
इस बैठक में उप जिलाधिकारी ने बताया कि कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी एवं मदरसा में बच्चों को 10 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की 1 गोली दी जाएगी एवं 10 तारीख को जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 13 तारीख को मॉप-अप राउंड में दवा की गोली खिलाई जाएगी। जिसमें क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने हर बच्चे को कृमि मुक्ति दवा खिलवाकर कृमि से मुक्त हो जाएं।
साथ ही यह भी बताया कि 10 एवं 13 तारीख को सभी विद्यालय अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे एवं शिक्षक सभी बच्चों की उपस्थिति को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
इस तहसील स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में बीडीओ गोला दिवाकर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीसीपीएम पूनम मौर्य, फील्ड मॉनिटर दिनेश यादव, प्रतिनिधि उरुवा, डेरवा, बड़हलगंज उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ. ए.एन. ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला द्वारा किया गया।
