वाराणसी
महिला सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के निधन पर मिर्जामुराद पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर
वाराणसी के लेडुआई गाँव (मिर्जामुराद) में सोमवार को पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांति देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रगट की और पारिवारिक जनो को ढांढस बधाया। इस मौके पर पत्रकार वार्ता के दौरान पंचायत चुनाव के तिथियों एवं तैयारियों की चर्चा करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव अपने समय पर होगा। SIR से जुड़े मामलों को लेकर विलंब बन हुआ है सारे अधिकारी कर्मचारी इसमें लगे हुए है। इसका कार्य पूर्ण होते ही संभवतः पंचायत चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

यह पूछे जाने पर पंचायत चुनाव व SIR का ओटर लिस्ट दोनों का भिन्न भिन्न होने पर किस ओटर लिस्ट से चुनाव कराया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिस्ट अलग है उसी से कराया जायेगा। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि “हर घर नल योजना” के तहत मिलने वाला पानी के लिए पाइप तो फैला दिया गया है लेकिन पानी नहीं हमलोगों के बस्ती तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस पर मंत्री जी ने मातहतों को समाधान के लिए निर्देशित किया। वहीं पर कुछ महिलाएं आवास के लिए आवाज उठाई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, प्रतिनिधि रमेश राजभर, प्रदेश सचिव संतोष राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पाण्डेय, राम आसरे राजभर, श्रीकांत राजभर, विधानसभा अध्यक्ष संजय राजभर, महिला मंच विधानसभा अध्यक्ष मुन्नी राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल राजभर, मुकेश सिंह मंडल सचिव, मुकेश सिंह प्रदेश सचिव, नागेश्वर, मुरारी राजभर व ग्रामीणों समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री का काफिला कपसेठी होते हुए फूलपुर के लिए रवाना हो गया।
