Connect with us

वाराणसी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार को अल्टीमेटम – 40 दिन में दें गाय को राज्यमाता का दर्जा

Published

on

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को श्री विद्या मठ में प्रदेश सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि इस अवधि में गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया जाए और बीफ निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि 10 मार्च तक सरकार ने यह कदम नहीं उठाया तो 11 मार्च को लखनऊ में सभी संत समाज एकत्र होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गैर हिंदू घोषित करेंगे।

मीडिया से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री को 40 दिन के भीतर स्वयं को हिंदू सिद्ध करना होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यूपी सरकार की पुलिस और अन्य अधिकारियों ने उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा था, जिसे उन्होंने प्रस्तुत कर दिया। अब वे मुख्यमंत्री से यह प्रमाण मांग रहे हैं कि वे 40 दिनों के भीतर अपने हिंदू होने को सिद्ध करें। ऐसा न होने की स्थिति में संत समाज लखनऊ पहुंचकर आगे की घोषणा करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सनातनी हिंदुओं पर डंडा बरसाना बंद होना चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि देश से होने वाले कुल बीफ निर्यात का लगभग 40 प्रतिशत उत्तर प्रदेश से होता है। देश में पशुओं की संख्या में भैंस की हिस्सेदारी गाय की तुलना में करीब 75 प्रतिशत है, जबकि अन्य स्थानों पर गायों की संख्या अधिक है। उन्होंने इसे कुर्सी के लोभ में किया गया पाप बताते हुए निर्यात को तत्काल बंद करने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर 11 मार्च को मुख्यमंत्री को गैर हिंदू घोषित किया जाएगा।

Advertisement

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि गुरु गोरखनाथ के शिष्य भी हैं। उन्होंने माफी मांगने के तरीके पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें स्नान कराने और फूल बरसाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। उनका कहना था कि पहले मुख्यमंत्री स्वयं को हिंदू सिद्ध करें, उसके बाद अन्य बातों पर विचार किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page