Connect with us

शिक्षा

MGKVP : यूजीसी के विरोध में छात्रों का हंगामा, परीक्षा रुकवाया, जमकर की नारेबाजी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजीसी के विरोध में बुधवार सुबह छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कैंपस में उतरे छात्रों ने कानून के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी विभागों में चल रही परीक्षाओं को रुकवा दिया, जिससे सभी डिपार्टमेंट की परीक्षाएं रद हो गईं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आठ संकायों में तालाबंदी कर दी और सैकड़ों छात्र मुख्य गेट पर एकत्र हो गए।

सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में छात्र सबसे पहले विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय पहुंचे, जहां संकाय को बंद कराया गया। इस दौरान छात्रों के हाथों में ‘यूजीसी गो बैक’ और ‘यूजीसी काला कानून वापस लो’ लिखे पोस्टर थे और यूजीसी के खिलाफ नारे लगाए गए। इसके बाद छात्रों ने मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए ताला जड़ दिया।

Loading...

इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र पंत प्रशासनिक भवन पहुंचे और भवन को बंद कराया। यूजीसी एक्ट के विरोध में कुलपति कार्यालय के बाहर ‘यूजीसी गो बैक’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए गए। खबर लिखे जाने तक कैंपस में प्रदर्शन जारी रहा और कई विभागों के छात्र समर्थन में शामिल हो गए। प्रदर्शन के दौरान छात्रनेता सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page