Connect with us

वाराणसी

अकासा एयर 17 फरवरी से शुरू करेगी दो नई सीधी उड़ानें

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नवी मुंबई एयरपोर्ट से अकासा एयर अब वाराणसी के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा 17 फरवरी से शुरू होगी। महाराष्ट्र में नवी मुंबई एयरपोर्ट की शुरुआत बीते 25 दिसंबर को हुई थी। विमानन कंपनी ने संचालन की घोषणा के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

अकासा एयर की उड़ान क्यू पी 2001 सुबह 6.50 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर सुबह 9.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं वाराणसी से शाम 6.20 बजे उड़ान भरकर यह विमान रात 8.50 बजे नवी मुंबई पहुंचेगा। एक तरफ का किराया करीब 4800 रुपये बताया गया है, हालांकि फ्लेक्सी फेयर होने के कारण किराया घट-बढ़ सकता है।

अकासा एयर के उत्तर प्रदेश के सेल्स हेड राहुल सिंह के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर अत्यधिक भीड़ के कारण नवी मुंबई एयरपोर्ट के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी ने इस रूट पर नई विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी से बेंगलुरु के लिए भी अकासा एयरलाइंस 17 फरवरी से अपनी दूसरी नई उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इसके तहत बेंगलुरु से वाराणसी के लिए भी नियमित उड़ान का संचालन किया जाएगा। उड़ान संख्या क्यूपी-2002 वाराणसी से सुबह 9.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या क्यूपी-2003 बेंगलुरु से 15.00 बजे रवाना होकर 17.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह सेवा सप्ताह के सभी सातों दिन संचालित की जाएगी।

नई उड़ानों के शुरू होने से आईटी हब बेंगलुरु और धार्मिक-सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। आकासा एयरलाइंस के यूपी हेड राहुल सिंह ने बताया कि व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के लिहाज से यह नई सेवा यात्रियों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। साथ ही इससे वाराणसी एयरपोर्ट की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page