Connect with us

गोरखपुर

सड़क किनारे मिली बुलेट सवार युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशुनपुरवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुलेट सवार युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पड़ी रॉयल एनफील्ड 350 सीसी ब्लैक कलर की बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट, जो बस्ती जिले के नाम से पंजीकृत बताई जा रही है, के आधार पर मृतक की शिनाख्त संतकबीरनगर निवासी संजय यादव के रूप में की जा रही है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर हरपुर बुदहट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। एसआई विशाल  मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। फिलहाल घटना की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है, जिस कारण पुलिस ने मामले को डार्क में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Loading...

थाना प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि देर रात अत्यधिक ठंड, कोहरे या शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण युवक सड़क पर गिर गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page