Connect with us

गाजीपुर

भवानी नंदन यति महाराज के दिशा-निर्देश में धूमधाम से संपन्न हुआ मकर संक्रांति महोत्सव

Published

on

जयदेश न्यूज के गाजीपुर ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्र ने श्री भवानी नंदन यति जी महाराज के हाथों कराया जयदेश कैलेंडर का विमोचन

गाजीपुर/बलिया (जयदेश)। जनपद बलिया के गोठाई झाड़ी स्थित बाबा मुरारनाथ जी के मठ पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री भवानी नंदन यति जी महाराज के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री भवानी नंदन यति जी महाराज द्वारा बाबा मुरारनाथ जी की समाधि स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन किया गया तथा खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।

52 बीघा क्षेत्र में फैले झाड़ी मठ परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक-युवतियां एवं बच्चे पंक्तिबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण करते नजर आए। कतारें इतनी लंबी थीं कि प्रसाद वितरण में काफी समय लग गया। पूरा इलाका शिव व देवी मंत्रों की गूंज से भक्तिमय हो उठा।

महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किया। महाराज जी ने कहा कि पहले हम नहाते हैं इसलिए कि हमारे शिष्य हमको देखकर नहा लेंगे जिसके कारण यह पुण्य उनको मिल सके। यह कार्य प्रति वर्ष हम लोग करते हैं । डेढ़ सौ की संख्या में नौजवान हमारे साथ जाते हैं इतना ही नहीं यह कार्यक्रम आज मेरा लगभग 11:00 बजे तक अलग-अलग पूजा पद्धत में चलेगा वही नगर के पुलिस के जवान और आए हुए उनके सहयोग में हथियाराम गाजीपुर जनपद से पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहा।

Advertisement

महाराज जी के साथ आए हुए सभी शिष्य और वेदांताचार्य विधवत पूजा करने में लगे रहे। महाराज जी ने जयदेश समाचार के कैलेंडर का विमोचन करने के लिए गाजीपुर ब्यूरो चीफ को आदेशित किया था कि आपके कैलेंडर का विमोचन मैं इस मठ पर करूंगा। गाज़ीपुर ब्यूरो ने भी यह निर्णय लिया था कि हम भी बलिया के माटी से ही अपने कैलेंडर का विमोचन करेंगे जहां पर दो ब्यूरो को आशीर्वाद मिलेगा और यह सोच सही निकला।

प्रवचन के दौरान महाराज जी ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। हम सब एक हैं। हिंदुस्तान में रहने वाला हर धर्म का व्यक्ति हिन्दू है। उन्होंने मुसलमानों की तारीफ़ करते हुए कहा कि जब वह उज्जैन के किसी प्रोग्राम में गए थे तब वहां कार्यक्रम में जाने का रास्ता मैं भूल रहा था तब एक मुस्लमान भाई ने ही मुझे रास्ता दिखाया था और कार्यक्रम स्थल तक बड़े ही आदर और सम्मान के साथ पहुंचाया भी था। इसलिए मैं कहता हूँ कि भारत में रहने वाला व्यक्ति भाई भाई है। उसकी मिसाल आज आपके सामने भी मौजूद है कि यहां जयदेश न्यूज के ब्यूरो चीफ बलिया सैयद सेराज अहमद और जयदेश के ब्लाक नगरा संवाददाता रिज़वान पठान भी मुझसे मिलने के लिए उपस्थित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रवचन में आगे कहा कि

“पूजा-अर्चना से ईश्वर की प्राप्ति होती है और संतों के सानिध्य में रहकर ही भगवान की सच्ची भक्ति संभव है। सत्संग से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है और मनुष्य भक्ति के मार्ग पर अग्रसर होता है।” इस कार्यक्रम में गाज़ीपुर से चलकर आए जयदेश न्यूज ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर धर्मेंद्र मिश्र, दुर्गा प्रसाद सिंह, सुधाकर पाण्डे और ह्रदय नारायण पाण्डेय ने महाराज जी को माला पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisement

इस दौरान महामंडलेश्वर ने जयदेश न्यूज ब्यूरो चीफ बलिया डॉ. सैयद सेराज अहमद को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महामंडलेश्वर ने गोठाई, नगरा, जजला, बलुआ, बखरी, सोनाड़ी, गौरीटार, सुल्तानपुर, खारी, पकड़ी डीह सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

दीक्षा लेने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान सत्येंद्र बहादुर सिंह उर्फ प्रहलाद जी, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार सिंह, जजला सभासद राजेश पांडे, रामजी सिंह, पूर्व प्रधान रामशिरोमणि तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, युवा नेता अशोक कुमार सिंह, भाजपा नेता समरजीत बहादुर सिंह, विनोद कुमार यादव, जवाहिर यादव सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

यह महोत्सव भवानी नंदन यति जी महाराज के सानिध्य में 16 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव को सफल बनाने में पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह, शुभ नारायण पाण्डेय (राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ज़िला उपाध्यक्ष), पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, संवाददाता मिट्ठू सिंह, बब्बन सिंह (जजला), सफ़्फू सिंह नगरा, दीपक सिंह, मुकेश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page