Connect with us

गोरखपुर

वृद्धजनों की सेवा ही सच्ची साधना : विधायक प्रदीप शुक्ला

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पिपरौली ब्लॉक के ग्राम सभा छपिया स्थित गुरु गोरक्षनाथ वृद्धाश्रम में उस समय आत्मीय और भावुक माहौल देखने को मिला, जब सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल का आगमन हुआ। साइंस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम में विधायक का स्वागत डॉक्टर विजेता पांडेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि अंत्योदय से सर्वोदय तक का सफर तय करना ही सरकार की मूल सोच और प्राथमिकता है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में ईश्वर की आराधना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि सभी का नैतिक दायित्व है कि वे जरूरतमंदों, बुजुर्गों और असहायों के सहयोग के लिए आगे आएं।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी पहचान है। ऐसे सामाजिक आयोजनों से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग स्वयं को उपेक्षित नहीं बल्कि समाज का अभिन्न हिस्सा महसूस करते हैं, जिससे उनमें आत्मसम्मान और आत्मबल बना रहता है।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरुण बेवरेज के जीएम एस.एन. भट्ट, जनता पशु बाजार छपिया के प्रबंधक काली प्रसाद सिंह, मनोज दुबे, हिमांशु ठाकुर, दीपिका पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल यादव, अनिल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी, वहीं आयोजन ने समाज में सेवा, संवेदना और समर्पण का सशक्त संदेश दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page