Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर महोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

महोत्सव में अव्यवस्था नहीं होगी बर्दाश्त, सीसीटीवी और आपात व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के कार्यक्रम स्थल पर गोष्ठी किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र जिलाधिकारी गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा आगामी गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के सम्बंध में आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक उतरीं पुलिस अधीक्षक दक्षिणी पुलिस अधीक्षक अपराथ व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महोत्सव स्थल पर की जा रही तैयारियों का गहनता से जायजा लिया।  आपातकालीन व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को लेकर विशेष रूप से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण प्रदान किया जाए।

संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि महोत्सव स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाएं समय से पूरी कर ली जाएं।  साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया  महोत्सव जनसुविधाओं के उच्च मानकों के अनुरूप आयोजित किया जाना चाहिए।

पुलिस को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रहे तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

गोरखपुर महोत्सव जनसांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रहती है। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page