वाराणसी
ओटीपी बताते ही खाली हो गया सेवानिवृत्त कर्मचारी का खाता
वाराणसी। जिले के लोहता थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी रमेश कुमार उपाध्याय बीएसएफ से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह करीब पांच वर्ष पहले रिटायर हो चुके हैं। हर वर्ष उनके खाते में जीवित प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
बताया गया कि बीते माह उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं आई थी, जिसको लेकर उन्होंने बैंक में आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके मोबाइल पर एक संदेश भेजा और ओटीपी की मांग की। रमेश कुमार उपाध्याय ने ओटीपी साझा कर दी।
ओटीपी मिलने के बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से एक लाख नबे हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी बैंक द्वारा भेजे गए संदेश से हुई। इसके बाद वह कचहरी स्थित एसबीआई शाखा पहुंचे और खाते की जानकारी की पुष्टि की।पीड़ित ने मामले की सूचना संबंधित थाने को दी, साथ ही साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
