Connect with us

अपराध

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर, संदीप कुमार मीणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्र अधिकारी खलीलाबाद, अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 6 /2026 धारा 137, (2)87 बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी भुजैनी थाना कोतवाली खलीलाबाद संत कबीर नगर को बुधवार को चूरेब रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Loading...

वादिनी द्वारा दिनांक 4/01/2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी की पुत्री को बहका-फुसलाकर कर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र कर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा साक्ष्य आकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page