Connect with us

अपराध

मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने महिला से की 64 लाख की धोखाधड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। निवेश के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक महिला को घर बैठे मोटी कमाई और शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 64 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता को एक फर्जी ट्रेडिंग एप्लिकेशन के जरिए निवेश के लिए प्रेरित किया गया। शुरुआत में एप पर वर्चुअल मुनाफा दिखाकर विश्वास में लिया गया और बाद में खाते से बड़ी रकम निकाल ली गई। पीड़िता के पास कुछ समय पहले इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर संदेश आया था, जिसमें भेजने वाले ने खुद को एक नामी निवेश ट्रेडिंग कंपनी का एजेंट बताया।

ठगों ने महिला को एक ग्रुप में जोड़ा, जहां पहले से मौजूद सदस्य भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे थे। इनके झांसे में आकर महिला ने पहले कुछ रकम निवेश की। इसके बाद ठगों द्वारा दिए गए फर्जी ट्रेडिंग पोर्टल के लिंक पर भरोसा करने के बाद कुल 64 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता नीलम गुप्ता (पत्नी संजय कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम रतनपुर अर्जुन, थाना वाल्टरगंज) की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उन लेयरिंग खातों की पहचान में जुटी है, जिनके माध्यम से रकम को क्रिप्टोकरेंसी या अन्य तरीकों से बदलने की कोशिश की गई।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक साइबर कुलदीप त्रिपाठी ने अपील की है कि अत्यधिक रिटर्न के लालच से बचें। यदि कोई कंपनी कम समय में पैसा दोगुना या तीन गुना करने का दावा करती है, तो वह फर्जी हो सकती है। व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर मिलने वाले अज्ञात ट्रेडिंग ऐप के लिंक पर क्लिक न करें और किसी व्यक्ति के निजी बैंक खाते में निवेश की राशि न भेजें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page