राज्य-राजधानी
पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
संतकबीरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में पाई गई विभिन्न कमियों को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और साफ-सफाई में बरती जा रही लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों को सख्त फटकार लगाई।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन थाना भवन एवं बाउंड्री वॉल की गुणवत्ता की गहन जांच की। इसके साथ ही बैरक, कार्यालय, मालखाना और महिला हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना जाए तथा उनका त्वरित और उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संयोजन घाटा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
