Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, सौंपा गया आमंत्रण पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के लिए पहला औपचारिक आमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा गया। यह आमंत्रण 26 दिसंबर को वाराणसी महानगर के महापौर एवं प्रतियोगिता के आयोजक अशोक तिवारी तथा उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा प्रस्तुत किया गया।

आमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की सहमति जताई। इस दौरान प्रधानमंत्री और महापौर अशोक तिवारी के बीच लगभग 35 मिनट तक संवाद हुआ, जिसमें प्रतियोगिता की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Loading...

इस संबंध में जानकारी प्रतियोगिता के महासचिव सर्वेश पांडेय एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. अभिमन्यु सिंह द्वारा दी गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page