Connect with us

वाराणसी

बेटियों की सुरक्षा को लेकर राजातालाब तहसील पर प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

निर्भया दिवस पर महिला हिंसा के खिलाफ निकाली जन आक्रोश साइकिल रैली

गंगापुर (वाराणसी)। निर्भया दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श नागेपुर से सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने घरेलू महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न व शराब बिक्री के खिलाफ साइकिल रैली निकाली। आशा ट्रस्ट व लोक समिति द्वारा आयोजित जन आक्रोश साइकिल रैली में आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से आई सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम पर जुटीं।

नागेपुर से प्रारंभ हुई साइकिल रैली मेहंदीगंज, बीरभानपुर, कचनार, राजातालाब बाजार और आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय होते हुए राजातालाब तहसील पर पहुंची। हाथों में तख्ती और बैनर लिए लोगों ने तहसील गेट पर बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नहीं रहना है, हिंसा नहीं सहना है, भेदभाव मिटाएंगे नया समाज बनाएंगे आदि नारे लगाए।

इस दौरान यूपी की बेटी निर्भया को श्रद्धांजलि देने के साथ ही महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया। प्रतिरोध सभा में लोगों ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ प्रतिदिन छेड़खानी, लैंगिक भेदभाव और यौन हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, जिन्हें सरकार और समाज को मिलकर कड़ाई से रोकना होगा। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम प्रेषित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा गया।

Advertisement

लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि हर गांव और शहर में आए दिन बालिकाओं और महिलाओं के साथ छेड़खानी व दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। महिला हिंसा के खिलाफ पिछले 25 नवंबर से आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लॉक के 80 गांवों में रैली, नुक्कड़ सभा, जुलूस, कैंडल मार्च, थाना भ्रमण आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनी, अनीता, मनीषा, आशा, सीमा, मंजिता, मधुबाला, विमला, प्रियंका, प्रेमा, विद्या, आशीष, सिताबुन, श्यामसुंदर, रामबचन, चंद्रकला, मैनब, बेबी, मांगिता, पुष्पा, राजकुमारी, सुनील, शीला, आशा रानी, शिवकुमार, मनीष, पंचमुखी, सुनील, अवनीश, शमा बानो समेत अन्य लोग शामिल रहे। रैली का नेतृत्व किशोरी संयोजिका सोनी ने किया, अध्यक्षता अनीता ने की तथा संचालन लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page