Connect with us

वाराणसी

सिटी बस चार्जिंग स्टेशन की तैयारी, नगर आयुक्त ने भूमि का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को कैंट क्षेत्र स्थित परेड कोठी में नगर निगम की उस भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया, जो कूड़ा गाड़ी स्टैंड के समीप स्थित है। इस निरीक्षण का उद्देश्य यहां सिटी बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने की संभावनाओं का आकलन करना था।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही रोडवेज विभाग के ए.आर.एम. को यह निर्देशित किया गया कि सिटी बस चार्जिंग स्टेशन के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को उपलब्ध कराया जाए, जिससे आगे की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जा सके।

Loading...

शहरी सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम वाराणसी द्वारा यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page