Connect with us

दुर्घटना

बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, डॉक्टर नदारद

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बच्चों से भरी स्कूली बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूली बस सड़क किनारे जाकर पलटते-पलटते बची।

हादसे में करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया गया।

लेकिन हैरानी की बात यह रही कि स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। घायल बच्चे और यात्री स्ट्रेचर पर पड़े रहे, लेकिन उन्हें कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही पर नाराज़गी जताई और कहा कि “भगवान भरोसे चल रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर।”

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page