Connect with us

गाजीपुर

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल पुलिस ने कोटवा नारायणपुर तिराहे से दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में दर्ज है मुकदमा

भांवरकोल (गाजीपुर), संवाददाता चंदन पांडेय। भांवरकोल थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोटवा नारायणपुर तिराहे से आरोपी को हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरुण पुत्र शांति प्रसाद, निवासी नगला पार्ट-2, फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।

मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

मामले में किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर भांवरकोल थाने में मुकदमा संख्या 188/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे और कांस्टेबल अजय पांडेय शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page