Connect with us

गाजीपुर

दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

देवकली-पहाड़पुर में रातभर गश्त, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर

देवकली-पहाड़पुर (गाजीपुर), जयदेश। शारदीय नवरात्र के अवसर पर देवकली-पहाड़पुर चौराहे के अंतर्गत स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

रात के समय पुलिस के जवान क्षेत्र में लगातार गश्त करते नजर आ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी समय-समय पर दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसके साथ ही पंडालों में किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

थाना प्रभारी अतुल मिश्र ने जयदेश संवाददाता पीयूष सिंह मयंक को बताया कि दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर सकें और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page