Connect with us

दुर्घटना

सड़क हादसे में घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने दिखाई मानवता

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित कलवारी पानी टंकी के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दुबौली निवासी 55 वर्षीय चम्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक सवार अरविंद दूबे को हल्की चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, अरविंद दूबे अपनी भाभी चम्पा देवी को लेकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चम्पा देवी का पैर टूट गया।

Loading...

सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामिण स्वास्थ्य सेवक व टेलीकयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी कलवारी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चम्पा देवी को बेहतर इलाज के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने डॉ. प्रेम त्रिपाठी की त्वरित मदद और संवेदनशीलता की सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page