Connect with us

वाराणसी

वाराणसी से मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Published

on

Loading...
Loading...

दीपावली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी

वाराणसी। दीपावली और छठ पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगी।

ट्रेन संख्या 04225/04226 वाराणसी से रात 1:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 4:55 बजे रवाना होकर अगली सुबह 2:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

लखनऊ में यह ट्रेन वाराणसी की ओर जाते समय सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और 6:30 बजे रवाना होगी। मुंबई की ओर जाते हुए यह रात 8:50 बजे पहुंचेगी और 9:00 बजे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। वाराणसी से मुंबई जाने वाली ट्रेन (04226) जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नासिक, कल्याण और ठाणे जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

Advertisement

वहीं, मुंबई से वाराणसी आने वाली ट्रेन (04225) ठाणे, कल्याण, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर या वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page