Connect with us

राज्य-राजधानी

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प के साथ भाजपा ने चलाया आत्मनिर्भर भारत अभियान

Published

on


हर नागरिक बनेगा देश की ताकत, यही है आत्मनिर्भर भारत का असली अर्थ – विधायक अंकुर राज तिवारी

संत कबीर नगर । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” विषय पर एक भव्य प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर लोकप्रिय सदर विधायक अंकुर राज तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा और उसके सामाजिक-आर्थिक महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह “नए भारत के आत्मविश्वास की पहचान”है। उन्होंने कहा आज हमें यह समझना होगा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि यह विचार है कि हर भारतीय अपने कौशल,अपने परिश्रम और अपने संस्कारों से राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे। भारत तभी सशक्त होगा,जब हर नागरिक अपने भीतर यह भावना जगाए कि मैं देश की ताकत हूँ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से उस दिशा में अग्रसर है जहाँ निर्भरता नहीं स्वावलंबन हमारी पहचान बने। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य ऐसा भारत बनाना है जहाँ युवा नौकरी खोजने वाले नहीं,बल्कि नौकरी देने वाले बनें। गाँवों में उद्योग फले-फूले कारीगरों को सम्मान मिले और महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों यही सच्चा आत्मनिर्भर भारत होगा।

विधायक तिवारी ने कोविड काल का उल्लेख करते हुए कहा कि वह समय भारत के लिए एक परीक्षा थी,परंतु देश ने आत्मबल और विज्ञान के दम पर अपनी राह स्वयं बनाई।भारत ने दुनिया को यह दिखाया कि जब हम ठान लेते हैं,तो असंभव भी संभव हो जाता है। अपनी वैक्सीन बनाना,विश्व को सहयोग देना यह आत्मनिर्भर भारत के विचार की ही सफलता है।

Advertisement

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ‘वोकल फॉर लोकल’ को जीवन का मंत्र बनाएं। उन्होंने कहा जब हम अपने गांव,अपने जिले और अपने देश की बनी वस्तुएं खरीदते हैं,तो हम केवल सामान नहीं खरीदते,बल्कि अपने देश का भविष्य मजबूत करते हैं। हर नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह अपने घर में स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना हर भारतीय के दिल में बसता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सरकार का नहीं,बल्कि समाज का अभियान है।जब हर व्यक्ति अपने सामर्थ्य को पहचानेगा,अपने हुनर को देशहित में लगाएगा,तब भारत विश्वगुरु बनेगा। आज हमारी माताएं और बहनें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घर-घर में रोजगार पैदा कर रही हैं। यही आत्मनिर्भरता का असली रूप है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के पाँच स्तंभ अर्थव्यवस्था,बुनियादी ढांचा,प्रणाली,जनशक्ति और मांग नए भारत की मज़बूत नींव हैं। इन स्तंभों पर आधारित विकास ही भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगा।दोनों नेताओं ने कहा कि संतकबीरनगर की धरती हमेशा से परिश्रम,संत परंपरा और सामाजिक चेतना की प्रतीक रही है। यहाँ के युवा स्वरोजगार के रास्ते पर अग्रसर हैं, महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं और किसान आधुनिक तकनीक से खेती को नया रूप दे रहे हैं।

विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में संतकबीरनगर आत्मनिर्भरता का मॉडल जिला बने। सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और किसान सम्मान निधि हर वर्ग तक पहुँच रही हैं और उनके जीवन में परिवर्तन ला रही हैं।

अंत में दोनों नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक सपना नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य का संकल्प है।हम सब मिलकर,अपने परिश्रम,अपने स्वाभिमान और अपने देशप्रेम से,एक ऐसा भारत बनाएंगे जो आत्मनिर्भर भी होगा और आत्मगौरव से परिपूर्ण भी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page