Connect with us

वाराणसी

व्यापारी को जान से मारने और अपहरण की धमकी, मामला दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे के पास धनेसरी निवासी दवा व्यापारी राकेश कुमार गुप्ता को जान से मारने और अपहरण की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें पिछले सप्ताह वॉट्सऐप कॉल के जरिए दी गई। पीड़ित ने इस संबंध में बड़ागांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने उन्हें अश्लील गालियां दीं और बाबतपुर आने के लिए दबाव बनाया। अगले दिन, 2 अक्टूबर की सुबह फिर से कॉल आई, जिसमें आरोपी ने सीधे तौर पर अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी।

धमकी देने वाले ने राकेश को बताया कि उसे उनकी दिनचर्या, दुकान खुलने का समय, बेटी के स्कूल जाने और घर से निकलने तक की पूरी जानकारी है। साथ ही आरोपियों ने दावा किया कि उनके लोग राकेश की रेकी कर रहे हैं।

इन धमकियों के बाद राकेश गुप्ता और उनका परिवार गहरे मानसिक तनाव और दहशत में है। पीड़ित ने तुरंत बड़ागांव पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Advertisement

थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि राकेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है और कॉल करने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page