Connect with us

वाराणसी

खड़ी ट्रेलर में पीछे से भिड़ा स्कूटी सवार, मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थानांतर्गत खजूरी स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम एक खड़ी ट्रेलर में पीछे से स्कूटी सवार जा भिड़ा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आशीष जायसवाल उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र राजकुमार जायसवाल निवासी कल्याणपुर (मिर्जापुर) अपने एक साथी को खजूरी छोड़कर वापसी में अपने घर जा रहा था कि खजूरी स्थित ओवरब्रिज पर एक खड़ी ट्रेलर में अनियंत्रित होकर पीछे से जा भिड़ा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading...

इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, घर में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर बताया गया तथा वह एक मिठाई की दुकान पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस दुखद घटना से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page