Connect with us

वाराणसी

सीएचसी विरावंकोट का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

अधीक्षक, चिकित्सक समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मिले गैरहाजिर
• सीएमओ ने अनुपस्थितकर्मियों के एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश
• लापरवाही की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) विरावंकोट का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के अधीक्षक समेत कई स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश देने के साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० संदीप चौधरी सोमवार को पूर्वाह्न नौ बजे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) विरावंकोट पहुंच गये। औचक निरीक्षण में सीएमओ ने अस्पताल के अधीक्षक डा. ओमप्रकाशसिंह को गैरहाजिर पाया। डेंटल हाइजिनिष्ठ डा. पुष्पा सिंह, डा. कालिका प्रसाद यादव, डा. रविकांत ओझा, फर्मासिस्ट शिवनारायन सिंह, वार्डबॉय, एएनएम, वार्डआया भी अनुपस्थित मिले। अस्पताल में कितने मरीज देखे गये इसका भी विवरण फार्मासिस्ट ने रजिस्टर में विस्तार से नहीं भरा था। इस पर उनहोंने सम्बन्धित कर्मचारियों को जमकर फटकारा।
औचक निरीक्षण में मिली लापरवाहियों को बेहद गंभीर मानते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित अधीक्षक समेत अन्य कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधीक्षक समेत अन्य कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा मिली तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page