Connect with us

वाराणसी

कैरम प्रतियोगिता में जमुनाधर और नूरैन की जीत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। इंग्लिशयालाइन स्थित श्रीमती चंद्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडाकक्ष में चल रही चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम प्रतियोगिता के चौथे दिन लीग मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।

सीनियर खिलाड़ी जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्ता ने युवा प्रतिभाशाली अश्वनी मौर्य को संघर्षपूर्ण तीन सेटों में 15-20, 21-7 और 24-10 से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं नूरैन खान ने अनुभवी खिलाड़ी विनोद यादव को कड़ा संघर्ष करते हुए तीन सेटों में 12-16, 18-10 और 16-11 से मात दी।

तीसरे और चौथे मैच में क्रमशः नेशनल खिलाड़ी शिवदयाल यादव ने युवा प्रियांशु यादव को दो सेटों में 15-10 और 25-11 से हराया। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश के नंबर दो खिलाड़ी कृष्णा दयाल यादव ने युवा शाहिद जमाल को 25-11 और 25-10 से पराजित किया और महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए।

अंक तालिका के अनुसार, लीग के चारों ग्रुप में प्रथम और द्वितीय स्थान के लिए लगभग तय हो चुका है, जबकि केवल दो मैच शेष हैं। इन मैचों के तुरंत बाद नॉकआउट चरण की शुरुआत होगी। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच क्रमशः 27 सितंबर को शाम 6:30 बजे आयोजित होंगे, जिसमें विजेताओं का समापन समारोह होगा।

मैच का कुशल संचालन प्रधान निर्णायक इंटरनेशनल रेफरी श्री रमेश कुमार वर्मा की देखरेख में अश्वनी चक्रवाल, हर्षित केशरी, गौरव गुप्ता, अश्वनी मौर्य, श्रीप्रसाद सोनी और प्रियांशु यादव द्वारा संपन्न किया गया। वाराणसी कैरम एसोसिएशन की ओर से आयोजन सचिव अश्वनी चक्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page