Connect with us

वाराणसी

अखिलेश के आगमन को लेकर समाजवादियों में उत्सव है – अशफाक अहमद डब्लू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 388 उत्तरी समाजवादी पार्टी के गठबन्धन प्रत्याशी अशफाक अहमद डब्लू 22 फरवरी 2022, दिन मंगलवार को ओमकार उपवन हरिहरपुर (डी0 एल0 डब्लू0 रोड) में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री किरनमय नंदा जी के बैठक में शामिल होने पहुँचे। इस समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काशी आगमन को लेकर अहम बैठक बताई का रही है। इस बैठक के बाद 388 उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी अशफाक अहमद ( डब्लू) ने कहा कि माननीय अध्यक्ष जी के काशी आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल है। 

Loading...

अपने जनसम्पर्क यात्रा में अशफाक अहमद ने आज 388 शहर उत्तरी विधानसभा मे जनाब अब्दुल्लाह अंसारी और उनके सहयोगियों के नेतृत्व मे बुनकर बाहुल्य क्षेत्र के वार्ड नंबर 80 काजीसादुल्लाह पुरा, वार्ड नंबर 88 रसूलपुरा के विभिन्न क्षेत्रों मे मोअज्जीज और मानिंद साहबान से मिलकर दुवाएं ली, इसी बीच बुनकर बिरादराना तंजीम बायसी के सरदार मरहूम जनाब हाजी कलाम साहब के घर पर व उनके कार्यवाहक सरदार गुलाम रसूल ऊर्फ दरोगा साहब और बुनकर बिरादराना तंजीम बायसी के द्वितीय सरदार हाजी इकरामुद्दीन साहब उनकी पूरी काबीना से मिलकर दुवाएं ली, अशफाक अहमद ने अपने विधानसभा के बुनकर बिरादराना तंजीम चोदहो के सरदार हाजी मकबूल हसन साहब से भी मिले।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page