Connect with us

सोनभद्र

ABIC रेणुकूट में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रेणुकूट (सोनभद्र) (जयदेश)। हिण्डाल्को संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा खेलकूद परिषद की 69वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्गों में जिले के विभिन्न विद्यालयों से करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ पर मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट व रेणुसागर, ख्रीस्ट ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेणुकूट, महिला मंडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेणुकूट और राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कई चरणों के रोमांचक मुकाबलों के बाद सोनभद्र जिले से मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 15 बालक और 15 बालिकाओं का चयन किया गया। इनमें रेणुकूट स्थित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के 13 बालक और 9 बालिकाएं, ख्रीस्ट ज्योति विद्यालय के 1 बालक और 4 बालिकाएं, महिला मंडल विद्यालय की 2 बालिकाएं तथा रेणुसागर के 1 बालक शामिल हैं।

ये सभी अब आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता विद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी शिक्षिका मीरा जायसवाल के मार्गदर्शन में खेल शिक्षक बलबीर सिंह, एच.एन. सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई।

Advertisement

निर्णायक मंडल में हिण्डाल्को मनोरंजनालय के आदित्य कुमार गुप्ता, आनंद कुमार और आकांक्षा ने ऑर्बिटर की भूमिका निभाई। आयोजन में अन्य विद्यालयों के शिक्षक बी.एल. पाठक, अनिमेष रजक, राहुल गुप्ता तथा मेजबान विद्यालय के पूर्व शिक्षक धनंजय दूबे सहित पूरे विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page