गाजीपुर
पुलिस परिवार के लिए मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन
गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के वामा सारथी कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को पुलिस लाइन गाजीपुर के सभागार कक्ष में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का संचालन अध्यक्षा वामा सारथी कल्यानी वर्मा के कुशल निर्देशन और उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों और वर्तमान में चल रही आरटीसी के प्रशिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी को बीमारियों से बचाव हेतु जागरुक किया गया। पोषण के महत्व और जल जनित बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।

मेडिकल कैंप में पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, अध्यक्षा वामा सारथी कल्यानी वर्मा, प्रतिभा पत्नी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद (अपर पुलिस अधीक्षक नगर), अंकिता पत्नी शेखर सेंगर (क्षेत्राधिकारी नगर), प्रतिसार निरीक्षक उमाकान्त त्रिपाठी, वामा सारथी में कार्यरत महिला आरक्षी और पुलिस लाइन चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहे।
