Connect with us

गाजीपुर

जी.बी. इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने जीता शिक्षकों का दिल

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर)। “शिक्षक हमारे राष्ट्र निर्माण की नींव हैं।” इस भाव के साथ जी.बी. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित भव्य शिक्षक दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्यार्थी अपने आदर्श शिक्षक की वेश-भूषा में सजकर भाव-भंगिमाओं की नकल करते हुए शिक्षक की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाते दिखाई दिए।

विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विशेष ग्रीटिंग कार्ड्स, बुलेटिन बोर्ड, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल ए के बरतारिया, मैनेजर सौम्य प्रकाश बरनवाल और डायरेक्टर प्रियंका बरनवाल ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की।

Advertisement

चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षक के मनोभाव को दर्शाया, जबकि ‘गुरूर ब्रह्म गुरूर विष्णु’ और ‘इत्ती से हंसी इत्ती सी खुशी’ जैसे नृत्यों से शिक्षक की महिमा का सुंदर मंचन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अनुष्का सिंह ने सभी शिक्षकों पर लिखी कविता का पाठ किया। प्रेरित पांडेय ने अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किया और स्मृति सिंह ने हिंदी कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी समृद्ध बनाया।

प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में नींव का काम करते हैं और समाज में उनका स्थान सर्वोच्च है। डायरेक्टर प्रियंका बरनवाल ने शिक्षक को समाज की सबसे बड़ी बौद्धिक संपदा बताया और उनका सम्मान करने की जिम्मेदारी पर ज़ोर दिया। प्रिंसिपल ए के बरतारिया ने शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।

समारोह के अंत में केक काटकर और उपहार देकर प्रबंधक और डायरेक्टर ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य, फिजिक्स के वरिष्ठ अध्यापक किशन पांडेय, कोऑर्डिनेटर अनिमेष गुप्ता, साजदा खान, विनोद यादव, अभिषेक पांडेय, सर्वानंद पांडेय, बी एस यादव, आनुवानशिका यादव, हेमलता पांडेय, वी पी सिंह, धनेश्वर यादव, शुभम राम, शुभम गुप्ता, विमल बरनवाल, आशुतोष पांडेय, नम्रता त्रिपाठी, रश्मि श्रीवास्तव, फौजिया, हनुमान जायसवाल, भाग्यचंद्र विश्वकर्मा, शनि दुबे सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page