चन्दौली
नईबाजार विद्यालय के तीन छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में जनपद चंदौली मंडल में विजेता रहा टीम
सकलडीहा (चंदौली)। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चंदौली के महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें चंदौली सहित गाजीपुर, वाराणसी और जौनपुर जनपद के विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में जनपद चंदौली मंडल में विजेता रहा। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के तीन छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। जिसे लेकर शिक्षक और छात्रों में हर्ष है।
माध्यमिक शिक्षा द्वारा आयोजित वॉलीबॉल अंडर-14 आयु वर्ग की मंडल प्रतियोगिता महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के मैदान में संपन्न हुई। जिसमें गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर के 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में जनपद चंदौली मंडल विजेता रहा। टीम की ओर से बेसिक शिक्षा के बच्चे भी प्रतिभाग किए। जिसमें 6 बालक और 4 बालिकाओं ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार से प्रतिभाग किया।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेसिक शिक्षा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार की छात्रा सुमन कुमारी और दो छात्र श्रेयस और डेविड का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यालय के चयनित बच्चों को प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने सम्मानित किया। उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत और लगन के साथ जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद, मृत्युंजय, बनारसी रहे।
