Connect with us

वाराणसी

पुलिस को देख भागे शराबियों के धक्के से टैम्पू चालक का टूटा पैर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| हुकूलगंज क्षेत्र में पीआरबी के दौड़ाने से टैम्पू चालक का टूटा पैर। थाना लालपुर अंतर्गत हुकूलगंज के रामजी डेंटल वाली गली में सूचना के आधार पर शराब व जुआ खेल रहे आधा दर्जन लोगो को पकड़ने पहुची पीआरबी बाइक दस्ता 4643 को देख नशा और जुआ खेल रहे लोग भागने लगे जिसके कारण टेंपो चला कर घर जा रहा गुड्डू कुरैशी पिता मुख्तार कुरैशी शराबियों के भागने के दौरान धक्का लगने से वही गिर गया। जिससे शराबी उसके ऊपर चढ़ते हुए भाग निकले जिसके कारण गुड्डू कुरैशी का पैर बुरी तरह टूट गया। पीआरबी और क्षेत्रीय लोगो की मदद से गुड्डू को पंडितदीनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार मंडलीय हॉस्पिटल से गुड्डू को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जिसको लेकर लोग बीएचयू ट्रामा सेंटर जा रहे हैं ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page