Connect with us

सोनभद्र

NTPC रिहंद में उत्कर्ष छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद ने सामाजिक दायित्व के तहत उत्कर्ष छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन परियोजना परिसर स्थित कल्याण केंद्र में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख ने किया।इस योजना के तहत कक्षा 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बी.ई./बी.टेक और मेडिकल कोर्सेज़ के 32 मेधावी छात्रों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया गया।

एनटीपीसी रिहंद शिक्षा के क्षेत्र में लगातार योगदान दे रही है और इसी दिशा में उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने और नई ऊँचाइयों तक पहुँचने में मदद करना है।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य में विश्वास और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश का नाम रौशन करने का आह्वान किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page