वाराणसी
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौथा आरोपी पकड़ाया
वाराणसी। जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मिलकोपुर गांव के पास से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने सात युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने पहले दो अभियुक्तों को जेल भेजा। इसके बाद मंगलवार देर रात सौरभ यादव नामक तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। अब गुरुवार को चौथे आरोपी को पकड़ा गया है।
पीड़िता सभी सात आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहीं हैं। सोमवार को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद पीड़िता ने मांग उठाई है की सातों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जाए ताकि पता चले की बच्ची का असली बाप कौन है? इस घटना के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।
अभी भी तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
