Connect with us

अपराध

दुस्साहसी चोरों ने सेंट्रल बैंक आशापुर शाखा का लॉकर तोड़ा, उड़ाया 15 लाख का आभूषण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में पड़ने वाले आशापुर स्थित सेंट्रल बैंक में मंगलवार की रात बैंक के टीन सेट को तोड़कर नीचे से घुसे चोरों ने लाकर नंबर 39 का ताला तोड़कर उसमें रखा लगभग 15 लाख रुपए का सोने चांदी का जेवरात उड़ा लिया। चोरों ने दूसरा लाकर दे तोड़ने का प्रयास किया लेकिन नहीं टूटा। इस संबंध में पूछने पर सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि पुष्पा देवी का लाकर तोड़कर दुस्साहसी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने डीवीआर, हार्ड डिस्क, तथा बैंक का अलार्म भी चुराया। डीवीआर बुधवार की सुबह खेत में पड़ा मिला।

Loading...

घटना की जानकारी बुधवार को सुबह बैंक का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्याम ने देखा और तत्काल प्रबंधक को जानकारी दिया। थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर उनके साथ फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी मौजूद थी। उन्होंने आगे बताया कि चोरों के हाथ 7 लाख का आभूषण ही लगा। मौके पर जानकार सूत्रों ने बताया कि आशापुर स्थित सेंट्रल बैंक में 2015 में तथा पिछले भी वर्षों में चोरी का प्रयास हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व की घटना तथा वर्तमान की घटना को लेकर संदिग्ध चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page