Connect with us

वाराणसी

उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की मनमानी बर्दाश्त नहीं – जिला निर्वाचन अधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने सभी नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। RO और ARO से नामांकन की स्थिति की जानकारी ली। परिसर में निरीक्षण करते हुए सभी अनावश्यक रूप से इधर-उधर बैठे लोगों और जिनकी आज तारीखें कोर्ट में नहीं थीं सभी को परिसर के बाहर कराया। उन्होंने कहा कि, यदि कोई जबरदस्ती घुसने की कोशिश करेगा या सुरक्षा बलों से विवाद करता हुआ पाया जायेगा तो उसके खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाएगी। प्रत्याशियों के साथ जुलूस निकाल कर अशांति पैदा करने या नामांकन में रुकावट डालने वालों को भी कत्तई नहीं बख्शा जाएगा। मौजूद फोर्स को निर्देशित किया कि सर्किट हाउस चौराहे से कचहरी चौराहे के बीच नामांकन के दौरान जुलूस या किसी तरह की भीड़ को न आने दिया जाये।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page