Connect with us

वाराणसी

AAP सांसद संजय सिंह ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर राष्ट्र की समृद्धि के लिये प्रार्थना की

Published

on

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश प्रभारी अभिनव राय और प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने भी संत गुरु रविदास के दर्शन कर उनको नमन किया

अरविंद केजवरीवाल ने दिल्ली के अंदर जो शिक्षा का मॉडल प्रस्तुत किया है वो संत रविदास जी के विचारों को साकार करता है: संजय सिंह

वाराणसी। अपने विचारों से सम्पूर्ण जगत में सामाजिक एकता और समरसता का सन्देश देने वाले परमज्ञानी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर AAP के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह बुधवार को काशी पहुंचे। उन्होंने यहां संत गुरु रविदास की जन्मस्थली पर उन्होंने दर्शन किये और राष्ट्र की समृद्धि के लिये प्रार्थना की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश प्रभारी अभिनव राय और प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने संत गुरु रविदास के दर्शन कर उनको नमन किया।

AAP के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती के पावन और शुभ अवसर पर कहा कि संत रविदास ने जीवन भर जातिवाद के खिलाफ, समाज में हो रहे भेदभाव के खिलाफ अपने अनमोल विचारों से मागर्दशन किया। उन्होंने यह विचार दिया कि कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने कर्म से होता है। ऊंच और नीच उसके कर्म होते हैं। जाति नहीं होती। आम आदमी पार्टी इसी सिद्धान्तों पर चल रही है। अरविंद केजवरीवाल ने दिल्ली के अंदर जो शिक्षा का मॉडल प्रस्तुत किया है वो संत रविदास जी के विचारों को, बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के विचारों को, शिक्षित राष्ट्र बनाने के विचारों को साकार करता है। आम आदमी पार्टी न सिर्फ संत रविदास जी के प्रति आस्था और श्रद्धा रखती है। उनके बताए हुए विचारों पर कार्य करने का प्रयास करती हे। संजय सिंह ने कहा कि संत गरु रविदास जी प्रेम बंधुत्व और भाईचारे के प्रतीक थे और उनके अनमोल विचार हमें जीवन पर्यन्त प्रेरणा देते रहेंगे। संजय सिंह ने संत रविदास जी के अनमोल विचारों को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ विचार दिया। कर्म पर बल देने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने ही कहा कि कर्म हमारा धर्म है और फल हमारा सौभाग्य इसलिए हमेशा कर्म करते रहना चाहिये। उन्होंने अपने दोहों ओर पदों से समाज में जातिगत भेदभाव दूर कर जिन सामाजिक ओर मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी वे मानव इतिहास में सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे।
अन्य उपस्थित लोगों में सर्वश्री अजय दत्त शर्मा(विधायक, दिल्ली), देवकांत वर्मा(प्रदेश सचिव), मनीष गुप्ता(पूर्व जिलाध्यक्ष), विनय पटेल(प्रदेश अध्यक्ष, पंचायत प्रकोष्ठ),अर्पित गिरी(प्रदेश सचिव,सोशल मीडिया),अजीत सिंह(प्रत्याशी दक्षिणी विधानसभा) इष्टदेव पांडेय,अंकित परिहार(प्रदेश महासचिव, छात्र विंग),सचिन महेन्द्रू, कुलदीप तिवारी,राजन कुमार आदि।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page