वाराणसी
भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ हर स्तर पर छल किया
Loading...
Loading...
वाराणसी। आज जिला कांग्रेस कमेटी के चाँदपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कैम्प कार्यालय में आज हुए एक अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व दो बार के जिला पंचायत सदस्य रहे चंद्रभूषण कन्नौजिया ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । चंद्रभूषण कन्नौजिया वाराणसी जनपद के अजगरा से दो बार के जिला पंचायत सदस्य थे तथा इसके पूर्व भी वह कांग्रेस के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे । इस अवसर पर वाराणसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गौतम, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार गौतम ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया व अंगवस्त्रम पहनाकर कांग्रेस पार्टी में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत व अभिनन्दन किया ।
Loading...
सपा के जिला सचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रभूषण कन्नौजिया ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुते कहा कि - आज उत्तर प्रदेश में दलितों, महिलाओं, किसानों, युवाओं हितों के लिए अगर कोई संघर्ष कर रहा है तो वह सिर्फ और सिर्फ प्रियंका गांधीजी ही हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थितियों में जब जनता हर स्तर पर तकलीफ़ में थी, तब सड़क पर उतरकर प्रियंका गांधीजी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जनता की मदद की जबकि उस वक्त समाजवादी पार्टी के सारे नेता व अखिलेश यादव घरों में बैठे थे । किसी भी राजनैतिक दल के लिए जनता के हित सर्वोपरि होने चाहिए । सिर्फ चुनाव में वोट और सत्ता के लिए जनता के बीच जाना कहां की राजनीति है । विपक्ष में रहते हुए अखिलेश यादव ने अपने राजनैतिक धर्म का पालन नही किया । यह जनता के साथ अपराध है । आज देश व प्रदेश में साम्प्रदायिक ताकतों से अगर कोई लड़ रहा है तो वह सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है । उम्भा नरसंहार कांड से लेकर हाथरस,उन्नाव, आगरा व लखीमपुर खीरी में मानवता को शर्मसार करने वाली सभी घटनाओं में न तो अखिलेश यादव कहीं दिखे और न तो बहन मायावती । क्या किसान, मज़दूर, महिलाएं युवा भारत के नागरिक नही हैं ? आखिर अखिलेश यादव व मायावती को इनके दुःख - दर्द व तकलीफ़ क्यों नही दिखाई देते । मैंने सपा इसीलिए छोड़ी क्योंकि वहां दलितों, महिलाओं, युवाओं व वंचितों के लिए कोई जगह नही है।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर चंद्रभूषण कन्नौजिया ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधीजी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , प्रदेश सचिव कमलेश ओझा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गौतम के प्रति अपना आभार प्रकट किया व आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ कांग्रेस को विजय दिलाने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गौतम, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, डॉ नृपेन्द्र नारायण सिंह, ओम शुक्ला,भावेश सिंह, शिवशंकर मौर्य , कमल पटेल, रामसिंगार पटेल , राजेश सोनकर ,बबलू सोनकर, आनन्द मौर्या, सुधाकर, अरविंद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Continue Reading
