Connect with us

वाराणसी

कैंट स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, हवाला के 35 लाख रुपये जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सावन माह को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया गया है। रविवार को जीआरपी को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली, जब एक संदिग्ध व्यक्ति के ट्रॉली बैग से 35 लाख रुपये नकद बरामद हुए। सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर राजोल नागर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने स्टेशन के ओल्ड फुट ओवर ब्रिज पर संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जिसमें इतनी बड़ी रकम मिली।

Loading...

पूछताछ के दौरान आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उसने बताया कि वह सासाराम जा रहा था। उसके पास से एक रुपये के तीन नोट भी बरामद हुए, जो हवाला ट्रांजैक्शन में पहचान के तौर पर उपयोग किए जाते हैं। पुलिस को शक है कि यह पैसा हवाला से जुड़ा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। अब जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page