Connect with us

वाराणसी

काशी में निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सतीश मिश्र बाबा का हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

काशी नगरी में आज निर्भया सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सतीश मिश्र बाबा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वाराणसी इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बाबा का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के बी.एन. दुबे, अजय गौतम, विनीता गौतम, विदोत्तमा सिंह और कैमूर से सुमित कुमार पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद रहे।

सम्मान के उत्तर में पंडित बाबा ने कहा कि निर्भया सेना अपनी स्थापना के समय से ही महिलाओं के साथ-साथ व्यापारियों और कारोबारियों की सुरक्षा, सहयोग और सम्मान के लिए समर्पित रही है।

Loading...

संगठन देश के गांवों और शहरी क्षेत्रों में वार्ड व ग्राम अध्यक्षों का गठन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि जब नारी आर्थिक रूप से सशक्त होगी, तभी देश की दिशा और दशा दोनों बदलेगी। समारोह का संचालन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार गिरी द्वारा किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page