Connect with us

राज्य-राजधानी

Telangana : केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

Published

on

Loading...
Loading...

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में भीषण विस्फोट हुआ जिसमें 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और 26 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त फैक्ट्री में 61 लोग मौजूद थे। प्रशासन ने बताया कि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं।

पूर्व मंत्री टी हरीश राव ने बताया कि अब तक 8 मजदूरों की जान जा चुकी है जबकि 50 से अधिक लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ और घायलों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

Loading...

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने भी घटना पर शोक जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज और दुर्घटना की गहन जांच की मांग की।

तेलंगाना बीआरएस नेता केटी रामा राव ने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों का सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य होना चाहिए। हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए सरकार से सख्त जांच की मांग की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page